ट्रैफिक पुलिस और पुलिस जाम खुलवाने में जुटे
इटावा ( Etawah ) में धान खरीद रुकने से नाराज सैकड़ों किसानों ने इटावा-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-92 ( NH92 ) को जाम करके धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घण्टे से जाम लगने से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। धान के भाव न खुलने को लेकर किसान नाराज है। सैकड़ों की तादाद में छोटे-बड़े वाहन मार्ग पर फंसे हुए हैं। पुलिस मार्ग डायवर्ट करके वाहनों को निकालने के प्रयास में जुटी है। पुलिस किसानों को समझाने में जुटी हुई है।

एक घंटे बाद एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। इटावा नवीन मंडी बंद होने की सूचना पर भरथना मंडी भी बंद कर दी गई है। किसानों के धरने की खबर पर कई किसान संगठन और विपक्षी पार्टी भी मौके पर किसानों के समर्थन पर उतर आई।
इटावा नवीन मंडी में आज सोमवार को धान बेचने आए सैकड़ों किसान धान खरीद न होने से नाराज होकर नेशनल हाईवे 92 इटावा ग्वालियर मार्ग पर धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों के धरने के चलते दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। ट्रैफिक पुलिस और पुलिस जाम खुलवाने में जुटे हुए हैं।

मामला बिगड़ता देख प्रशासन जागा। मौके पर एसडीएम, सीओ पहुंचे और मंडी समिति और किसान संगठन अधिकारियों से बात चीत कर समझाया। इस मामले पर अधिकारियों ने जिले के मील संचालकों को भी बुलाया है।
