127वें रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, भक्तिमय माहौल में गूंजी जय श्रीराम की गूंज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। श्रीराम के आदर्श चरित्र और मर्यादा पुरुषोत्तम की दिव्य लीलाओं का साक्षी बनने का सुनहरा अवसर एक बार फिर नगरवासियों को मिल रहा है। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) भरथना के तत्वाधान में आयोजित 127वें रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ शनिवार की शाम करीब सात बजे मिडिल स्कूल परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास व भक्तिमय वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई, जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर और गणेश पूजन कर महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस दौरान परिसर जय श्रीराम, जय हनुमान और भगवान के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

रामलीला महोत्सव में प्रतिदिन भगवान की लीलाओं का भव्य मंचन होगा। आयोजकों के अनुसार 5 अक्टूबर, रविवार तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को मंचित किया जाएगा। नगर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन और लीला मंचन का आनंद लेने पहुंचेंगे।

शुभारम्भ अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, करुणा शंकर दुबे, विनोद यादव, सत्यप्रकाश यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गणेश कौशल उमेश यादव, प्रदीप पोरवाल रज्जन,अरविंद भदौरिया, राजीव तिवारी, लल्ला यादव, सुनील यादव, विपिन यादव, पुष्पेंद्र यादव समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो – रामलीला का शुभारम्भ करते प्रदीप यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *