
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा।उपजिलाधिकारी भरथना के आदेशानुसार आगामी 10 एवं 11 जनवरी यानी शनिवार एवं रविवार को बूथों पर विधान सभा चुनाव से संबंधित बी एल ओ बैठकर नए मतदाताओं के वोट बढ़ाएंगे तथा महिला मतदाता की वर्ष 2003 एस आई आर की मैपिंग कर फार्म ऑनलाइन फीड करेंगे ।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी द्वारा जारी आदेशों के क्रम दोनों दिन सभी बूथों से संबंधित बी एल ओ गत एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का फार्म 06 भरकर वोट बढ़ाएंगे तथा महिला मतदाताओं की वर्ष 2003 के आधार पर एस आई आर से मैपिंग करके फीडिंग करेंगे ।
सभी बी एल ओ अपने निर्धारित बूथों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बैठेंगे वहीं बूथों पर पदाभिहित एवं सुपरवाइजर भी मौजूद रहेंगे ।
इसी क्रम में महेवा बूथ के बी एल ओ शिव शंकर यादव , संजीव तिवारी ,सुधा पांडेय एवं सर्वेश कुमारी ने महेवा के मतदाताओं से सूची में नाम देखने तथा युवाओं से जो एक जनवरी को 18 वर्ष के हो गए हैं उनसे आधार कार्ड ,मार्कशीट एवं माता या पिता का वोटर कार्ड लाकर वोट बनवाने का आवाहन किया है।
