ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में गिरीश शुक्ला को जिला मंत्री बनाए जाने पर भरथना कस्बा के मोहल्ला हनुमान गली में व्यापारियों ने गिरीश शुक्ला को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका व्यापारियों ने जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस खुशी के मौके पर व्यापारियों द्वारा मिठाई भी बांटी गई।
जिला मंत्री गिरीश शुक्ला ने आए हुए व्यापारियों से कहा में अपने पद की गरिमा को बनाए रखूंगा और व्यापारियों के हित में सदैव कार्य करूंगा व्यापार से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो में उसका निवारण करने का पूरा प्रयास करूंगा।
इस मौके पर रामवीर पोरवाल, पवन पोरवाल, आनंद बिश्नोई, श्याम बिश्नोई, रामजी पोरवाल, मनमोहन गुप्ता, अजहर अहमद, राशिद एवं अन्य कई व्यापारी उपस्थित रहे।
