भरथना नगर में गिरधारीपुरा बस्ती का पथ संचलन सम्पन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: आज नगर के गिरधारीपुरा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासन व गरिमा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में इटावा विभाग के विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनीष का बौद्धिक हुआ। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों को संघ के उद्देश्यों, संगठन की कार्यप्रणाली और समाज सेवा के मूल्यों से अवगत कराया।

पथ संचलन आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ज्योत्री एकेडमी पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में स्वयंसेवकों का अनुशासित प्रदर्शन देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग प्रचार प्रमुख अश्वनी, सह कार्यवाह अमित, नगर प्रचारक शिवेन्द्र, नगर कार्यवाह विशाल, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख देवांशु, सह नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, प्रचार प्रमुख रजत पोरवाल, बौद्धिक प्रमुख आनंद व नीलू पाण्डेय सहित अनेक स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि मनीष ने कहा कि संघ समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *