ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान के तहत रविवार को व्यापार मंडल भरथना की ओर से स्थानीय सब्जी मंडी में पोस्टर और स्टीकर लगाकर ऑनलाइन कंपनियों का विरोध जताया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देश पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बन्टी पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष बन्टी पोरवाल ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों की वजह से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, इसलिए सभी को स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, रिंकू यादव, आशीष चौधरी, सोनी, अजय पोरवाल, बोंबी, सुमित गुप्ता, संजय माधवानी, श्याम जी गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
