युवती के साथ गलत कृत करने का आरोप

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक युवती के परिजनों ने गाँव एक ही दो युवकों पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी.

थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 29 नवम्बर की रात करीब आठ बजे मेरी बेटी घर से बाहर शौच क्रिया के लिए गयी हुई थी. तभी गाँव के ही दो युवकों ने मेरी बेटी के साथ गलत कृत को अंजाम दिया. परिजनों का कहना है कि आरोपी मेरी बेटी को अछल्दा स्टेशन पर छोड़ गये. वहीँ मंगलवार की दोपहर दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी. इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *