ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे के मोहल्ला सती मंदिर निवासी अमित यादव रॉबी को बेतवा ब्लास्टर टीम का हेड कोच बनाया गया है। यह टीम आगामी एपीएल (अयोध्या प्रीमियर लीग) में भाग ले रही है, जो अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर आठ टीमों के बीच खेली जाएगी। अमित यादव, पुलिस विभाग में सेवारत विनोद यादव के पुत्र हैं, जोकि नगला मरदान (बाहरपुर) के मूल निवासी है।
टीम की तैयारी के लिए मथुरा में 3 से 5 नवम्बर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 34 खिलाड़ी और 6 सपोर्ट स्टाफ शामिल रहे। कैंप में आइकॉन प्लेयर अमर चौधरी व रणजी खिलाड़ी अम्बिकेश्वर मिश्रा ने भी भाग लिया। कैम्प का उद्देश्य खिलाड़ियों के आपसी तालमेल और खेल तकनीक को निखारना रहा।फ्रेंचाइजी मालिक रवी जादौन और रजनीश दुबे है।
हेड कोच अमित यादव रॉबी ने बताया कि सहयोगी प्रशिक्षक राहुल गुप्ता, अश्वनी, वीरेश शर्मा और राहुल गुप्ता की देखरेख में केम्प में खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी दी गई। 9 नवंबर से एपीएल अयोध्या प्रीमियर लीग का शुभारंभ होगा। बेतवा प्लास्टर टीम टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेगी।
अमित यादव के हेड कोच बनाए जाने से मां कुंती, देवी, भाई राहुल यादव, बहिन शिल्पी यादव, मित्र शिवम,शिखर, विवेक, सुमित, बॉबी, अनुज, दीपक, विनेश, मोहित, हरेंद्र, छोटू आदि ने खुशी जताई, साथ ही कई स्थानीय प्रमुख लोगो ने उज्जवल भविष्य की बधाई दी।
