ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के गंसरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवराज सिंह निवासी गंसरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 24 अक्टूबर की दोपहर वह भरथना बाजार से सामान लेकर टेम्पू से घर वापस लौट रहा था, तभी लहरोई के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी आंसू यादव, विपिन और गुलाब सिंह (तीनों निवासी गंसरा) ने रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि तीनों ने टेम्पू से जबरन खींचकर गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि यह विवाद पहले से चला आ रहा है। घटना से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को भी आरोपी उसके घर पहुंचे थे और गाली-गलौज करते हुए गांव में न रहने देने की धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
