नव वर्ष में सभी के कल्याण हेतु हुआ सुन्दर कांड का पाठ एवं हवन का आयोजन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नोएडा: नव वर्ष 2026 में सभी के कल्याण हेतु श्री सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्री राजेन्द्र राम श्रीवास्तव जी द्वारा उनकी फैक्ट्री बी- 40, सेक्टर – 07, नोएडा में करवाया गया सुंदरकांड का पाठ शांभवी महामुद्रा रजि ट्रस्ट द्वारा किया गया पूजन पंडित अनूप मिश्रा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ शांभवी महामुद्रा की कथा वाचिका श्रीमती कनक लता कनक ने किया और अपराह्न 5.00 बजे संस्था के अध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल द्वारा संस्था के कार्यालय सी- 517, सेक्टर – 19, नोएडा में हवन का आयोजन किया गया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल, महासचिव कनक लता कनक, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति पोरवाल, युवा महासचिव मयंक पोरवाल, पुष्पेन्द्र जी,श्री राम श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, सोनू, कृतिका चौबे, रामनरेश गुप्ता ,वेद पांडे, आकाश ,संजू खरे ,अभिनव, अभिषेक, कृष्णा, रवि पोरवाल, सुनील पोरवाल, शैलेन्द्र पोरवाल, मनोज पोरवाल, हर्षल पोरवाल, चित्रांश पोरवाल, अक्षत पोरवाल, वंशिका एवं आरोही पोरवाल, स्वेता पोरवाल,सुजाता पोरवाल, नेहा एवं शिप्रा पोरवाल आदि बहुत से लोगों ने सुन्दर कांड पाठ एवं हवन में शामिल होकर भगवान जी से नव वर्ष में आशीर्वाद लिया कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष सुधीर पोरवाल ने अंग वस्त्र पहनाकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद किया और सभी लोगों से भंडारा/प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *