ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वा के भरथना बकेवर मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार घायल हो गया. मौके पर लोगों को भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. जिसके बाद घायल को उपचार हेतु नजदीक के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया.

रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे क्षेत्र के गाँव कुंवरा निवासी आलोक श्रीवास्तव पुत्र राकेश कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर से भरथना बकेवर मार्ग पर आ रहे थे तभी बकेवर की ओर से आ रही तेज रफ़्तार सफ़ेद कार ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार आलोक घायल हो गये. स्थानीय निवासियों द्वारा उपचार हेतु नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया.
