जीएसटी सरलीकरण लेबर कानून में सुधार सहित व्यापारियों को राहत मिलेगी-ओम रतन कश्यप

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना की है जिसमें जीएसटी सरलीकरण लेबर कानून में सुधार किए जाने को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने व्यापारी हित में बताया है

जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए सिर्फ दिखावा ही है कोई ठोस आधार व्यवस्था नहीं दी गई युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए जूता सहित तमाम घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कीमत कम किए जाने की घोषणा की है जो स्वागत योग्य युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि स्क्रैप का कारोबार करने वाले व्यापारी इससे लाभान्वित होंगे उपरोक्त उद्गार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के युवा जिला अध्यक्ष के आवास पर बजट प्रसारण के दौरान व्यापारी नेताओं ने व्यक्त किया इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर शाक्य युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दत्त तिवारी कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भदोरिया सहित तमाम व्यापारी नेता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *