कुशगवां अहीरन में पूर्व सैनिक ने फहराया तिरंगा, बच्चों का बढ़ाया मनोबल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। ग्राम कुशगवां अहीरन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक हरी किशन यादव ने माध्यमिक विद्यालय व दो प्राथमिक पाठशालाओं में पहुंचकर तिरंगा फहराया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपी, पेन और मिठाई वितरित कर उत्साहवर्धन किया।

पूर्व सैनिक हरी किशन यादव ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए देशभक्ति, अनुशासन और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जय किशन यादव, किशन यादव, बाल किशन यादव, हुकुम सिंह शाक्य, राजेंद्र सिंह यादव, राकेश कुमार यादव, रमेश चंद्र यादव, सरमन सिंह यादव, प्रदीप यादव, इंजीनियर उपेंद्र यादव, इंजीनियर अनूप यादव, सतीश यादव, पंकज यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश, अरविंद यादव, नरसी यादव, पूर्व प्रधान राकेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *