अतिरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर ससुरालीजनों पर मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: अतरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने मांग पूरी ना होने पर पुत्रवधू को मारपीट कर घर से निकाला. पीडिता ने पति सहित ससुरालीजनों पर थाने में मामला दर्ज कराया।. थाना क्षेत्र के गाँव रतहरी की जावित्री उर्फ़ सावित्री पत्नी अमित कुमार ने अपने पति अमित सास निर्मला देवी, ससुर रामगोपाल, ननद ज्योति पर आरोप लगाया है कि मेरी शादी चार मार्च 2023 अमित कुमार के साथ हुई थी।. शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतरिक्त दहेज़ के रूप में दो लाख रूपए की मांग करने लगे. उनकी मांग पूरी ना होने पर मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।. पीडिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *