अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम कोशीपुर पोस्ट बेर निवासी 18 वर्षीय रोहित पुत्र अनिल कुमार की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को 15 दिसंबर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को रोहित गांव के पास किसी काम से जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सैफई पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार रोहित ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ब्रजनंदन सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *