सैफई में अर्थ्रोस्कोपी पर “यू.पी.ओ.ए. स्पेशल कोर्स 2025” का सफल आयोजन, देशभर से जुटे विशेषज्ञ

सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,में घुटनों की लिगामेंट इंजरी और स्पोर्ट्स इंजरी के उपचार के लिए दूरबीन सर्जरी (अर्थ्रोस्कोपी) पर आधारित “यू.पी.ओ.ए. स्पेशल कोर्स 2025” का दो दिवसीय भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर से 50 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों और लगभग 150 हड्डी रोग चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. डॉ पी.के. जैन, एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुप अग्रवाल, यू.पी.ओ.ए. अध्यक्ष डॉ. पियूष मिश्रा, अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. संतोष सिंह, यू.पी.ओ.ए. सचिव डॉ. अमित जैसवाल, एसओए अध्यक्ष डॉ. आर.एस. यादव और आयोजन अध्यक्ष व हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। आयोजन सचिव डॉ. हरीश कुमार तथा डॉ. अजय राजपूत की सक्रिय भूमिका कार्यक्रम के संचालन में रही। यह सम्मेलन सैफई ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (एसओए) एवं विश्वविद्यालय के हड्डी रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने घुटनों की लिगामेंट इंजरी, उनके निदान, रोकथाम एवं दूरबीन तकनीक से इलाज पर आधारित लाइव सर्जरी डेमो, केस डिस्कशन और पैनल डिबेट्स में भाग लिया। प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे आर्थोस्कोपी के क्षेत्र में उनका कौशल और ज्ञान दोनों समृद्ध हुआ।
कुलपति डॉ. पी.के. जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय,में स्पोर्ट्स इंजरी और जोड़ों की समस्याओं के लिए आधुनिक दूरबीन सर्जरी की उन्नत सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं। संस्थान चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम विधाओं को अपनाकर आमजन को उत्कृष्ट उपचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। यह सम्मेलन क्षेत्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा एवं सेवाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
गेस्ट ऑफ हॉनर डॉ. अजय सिंह (निदेशक, एम्स भोपाल) ने कहा कि घुटने की लिगामेंट इंजरी के इलाज में दूरबीन सर्जरी बिना चीरे के, न्यूनतम समय में बेहतर परिणाम देने वाली तकनीक है। इससे मरीज जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन या खेल गतिविधियों में लौट सकता है। अब ऐसे मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुप अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन उत्तर प्रदेश में ऑर्थोपेडिक शिक्षा और उपचार पद्धति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। यू.पी.ओ.ए. अध्यक्ष डॉ. पियूष मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सैफई में हर वर्ष की तरह इस बार भी स्पेशल कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी थीम घुटनों की दूरबीन सर्जरी रही। अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. संतोष सिंह ने आयोजकों को कार्यक्रम की उत्कृष्टता हेतु बधाई दी। सचिव डॉ. अमित जैसवाल ने इसे वर्ष का सबसे प्रभावशाली शैक्षणिक आयोजन बताया।
एसओए अध्यक्ष डॉ. आर.एस. यादव ने कहा कि यह लगातार तीसरा अवसर है जब सैफई ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन और विश्वविद्यालय के हड्डी रोग विभाग ने यू.पी.ओ.ए. के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि सैफई में संचालित स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक के माध्यम से अब मरीजों को अत्याधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है, जिससे दिल्ली, लखनऊ या अन्य महानगरों पर निर्भरता कम हुई है।
कार्यक्रम में दिल्ली से डॉ. विनीत जैन, एमएएमसी से डॉ. धनंजय साबत, केजीएमयू लखनऊ से डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मोअज्जम जह, डॉ. इमरान अख्तर, जयपुर से डॉ. राजीव गुप्ता, ग्वालियर से डॉ. सचिन जैन, वाराणसी से डॉ. विनय पांडेय, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, डॉ. शिवम् सिन्हा, प्रयागराज से डॉ. मनीषी बंसल, गाजियाबाद से डॉ. हिमांशु गुप्ता व डॉ. अमित द्विवेदी, नोएडा से डॉ. विकास सक्सेना व डॉ. ए.पी. सिंह, आगरा से डॉ. संजय धवन, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. गौरव राजपाल, डॉ. रजत कपूर, अलीगढ़ से डॉ. नैयर आसिफ व डॉ. ए.क्यू. खान, कानपुर से डॉ. चंदन कुमार व डॉ. निर्भय सक्सेना, एम्स गोरखपुर से डॉ. अजय भारती, मेरठ से डॉ. अरुणिम स्वरूप व डॉ. परवेज़ अहमद सहित अनेक नामचीन विशेषज्ञों ने शिरकत की और अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत, संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एस.पी. सिंह, हड्डी रोग विभाग के समस्त संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *