PTO की कार्यवाही से मचा हडकम्प, ओवर लोड डम्फर किया सीज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह PTO द्वारा ओवरलोड वाहनों तथा यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गयी. जिसमे PTO ने मोरंग ले जा रहे ओवरलोड डम्फर को पकड़कर थाने ले जाकर सीज किया.

भरथना थाना क्षेत्र से गुजर रहे मोरंग लदे ओवरलोड डम्फर को भरथना इटावा मार्ग पर PTO द्वारा पकड़ा गया. डम्फर में क्षमता से अधिक मोरंग भरी हुई पाए जाने पर PTO ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यवाही अमल में लाई. और डम्फर को पकड़कर थाने ले गये.

यात्रीकर मालकर अधिकारी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सडक सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसी के तहत आज ओवरलोड डम्फर को पकड़ा गया है. साथ ही हेलमेट, सीटबेल्ट तथा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि यातयात नियमों का पालन करे और हमेशा सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग करें. पकडे गये डम्फर पर ओवरलोड की कार्यवाही की गयी है नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध आगे भी कार्यावाही जारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *