श्रीगणेश महोत्सव के मंच से होनहारों का सम्मान, “बच्चे देश का भविष्य”- थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा स्थित मंदिर दान सहाय परिसर में चल रहे 17वें श्रीगणेश महोत्सव मे गुरुवार की शाम का नजारा कुछ खास रहा। इस मौके पर नगर व क्षेत्र के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने कक्षा 10 और 12 में अव्वल आए कुल 36 छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—“बच्चे देश का भविष्य हैं। मेहनत और अनुशासन के बल पर वे न केवल अपना जीवन संवार सकते हैं बल्कि नगर और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकते हैं। हमें इन होनहारों पर गर्व है।”

सम्मान पाने वालों में कक्षा 12 से निधि, मनु यादव, रक्षा, ऋषभ और कक्षा 10 से रेनू, आर्यन, ऋषि गोपाल, प्रियांशु सहित कई छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले नज़र आए।

मंच पर मौजूद समिति अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, सौरभ वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बढ़ाया। गणेश महोत्सव का यह सम्मान समारोह न सिर्फ धार्मिक उत्सव का हिस्सा बना बल्कि शिक्षा और संस्कारों की मिसाल पेश करता हुआ क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। फोटो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *