ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक स्कूली बस ने बाइक सवार माँ बेटो को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार माँ तथा दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया. जहां एक घायल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना में घायल हुए आकाश कुमार पुत्र गोविन्द कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बिरौन्धी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपनी माँ सीता देवी तथा छोटे भाई विनीत के साथ बाइक पर सवार होकर भरथना बाजार से अपने गाँव वापस जा रहा था तभी शाम करीब पौने तीन बजे गाँव में सामने से आ रही थाना बकेवर के कुनैठा गाँव स्थित एक इंटर कॉलेज के तेज रफ़्तार बस चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से मेरा भाई तथा माँ और मैं गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया. जहां गंभीर रूप से घायल आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीँ घायल सीता देवी तथा विनीत का कस्वा के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
