सुनवर्सा पुल पर दर्दनाक हादसा, विक्की सवार दो लोगों की हालत गंभीर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत सुनवर्सा स्थित हाईवे पुल पर एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इटावा से कानपुर की ओर अपनी विक्की से जा रहे श्रीपाल पुत्र केसरी निवासी चन्द्रपुरा निहाल, उम्र लगभग 62 वर्ष, अपने साथ ग्राम जेतपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी सरमन लाल, उम्र लगभग 50 वर्ष को लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी विक्की में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची 1035 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *