सर्व कल्याण समिति की बैठक में सभी समितियां भंग, सदस्यता अभियान के बाद होगा पुनर्गठन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। सर्व कल्याण समिति की नगर स्तरीय बैठक रविवार को नगर प्रभारी के आवास पर समिति के अध्यक्ष दीपक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विगत कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ नगर की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई।

संस्था प्रमुख एवं पूर्व सभासद राजेश यादव ने कहा कि समिति का कार्यकाल दो वर्ष से अधिक हो चुका है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और संस्था को प्रगति की ओर ले जाने के लिए तत्काल प्रभाव से नगर व जिला स्तर की सभी समितियां तथा फ्रंटल संगठन भंग किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान चलाकर शीघ्र ही नई समितियों का गठन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से सत्यभान गुप्ता, अवधेश सविता, होशियार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद यादव, प्रेम सिंह, बलवीर सिंह, योगेश बाबू, जितेंद्र सिंह सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *