सम्मेलन में चुनावी हुंकार-मंत्री ने कहा, 2017 का रिकॉर्ड टूटेगा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भाजपा का संगठन फोकस—मंत्री बोले, बूथ मजबूत करो, जीत सुनिश्चित करो

भरथना: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में शुक्रवार को भरथना विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री एवं यूपी सरकार में होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
मंत्री ने कहा कि “कार्यकर्ता और मतदाताओं से बड़ा कोई नहीं है। कार्यकर्ता ही विधायक, सांसद और सरकार बनाता है।” उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर जनता तक पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं से मंत्री ने अपील की कि वे इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुट जाएं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाता रहता है, जबकि आयुष्मान और आवास जैसी योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों की बड़ी संख्या ही इन आरोपों का जवाब है। मंत्री ने कहा कि भाजपा एसआईआर के माध्यम से बूथ-बूथ तक काम कर रही है, जबकि विपक्ष ट्वीट तक सीमित है।

सम्मेलन में पहुंचने पर प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पट्टिका देकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल में उत्साह देखने को मिला।

मुंसिफ न्यायालय/ग्राम न्यायालय स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

इसी क्रम में बार एसोसिएशन भरथना ने तहसील में मुंसिफ न्यायालय/ग्राम न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि करीब बीस वर्ष पूर्व मुंसिफ न्यायालय का भवन तहसील परिसर में निर्मित हो चुका है, और क्षेत्र में थाना भरथना, बकेवर, लवेदी तथा आंशिक रूप से इकदिल शामिल होते हैं। ऐसे में ग्राम न्यायालय की स्थापना आवश्यक है।
ज्ञापन देने वालों में हरीश चंद्र पाण्डेय, महामंत्री राकेश चौहान, महावीर सिंह यादव, प्रदीप तिवारी, रामकुमार, श्रीकृष्ण निराला, सुबोध यादव, कृष्ण हरी दुबे सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे।

कई नेताओं ने किया संबोधित
सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी, हरिओम दुबे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल, दिवाकांत शुक्ला, मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप बंटू, विमल गुप्ता, त्रिलोकी पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, चंदन दुबे, अनिल श्रीवास्तव, राम शंकर पाल, बंटी पोरवाल, अवधेश चतुर्वेदी, सभासद सुशील पोरवाल, मनोज गुप्ता, बालगोविंद दुबे, उदय कुशवाह, देवाशीष चौहान, मोना चौबे, अनूप जाटव, उमेश कुमार गुप्ता, अनिल पोरवाल पूर्व प्रधान, गिरीश शुक्ला, अभिनव दीक्षित, विपिन पोरवाल, शिवम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *