ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
मीना दिवस पर कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर भरथना में मेला, प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित
भरथना। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान वर्ष 2025–26 के तहत बुधवार को मीना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। पी.एम. श्री कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर भरथना में मीना के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन हुआ। मेले में मीना की दुनिया, विज्ञान के खेल, कबाड़ से जुगाड़, महावारी स्वच्छता एवं प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने बच्चों व अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BEO मुख्यालय एवं डीसी बालिका उदय राज सिंह तथा BEO भरथना सर्वेश कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर जिला नोडल मीना मंच रेनू सिंह, मास्टर ट्रेनर स्वीटी मथुरिया और ब्लॉक नोडल दीप्ति गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। संचालन आकांक्षा (मीना मंच) व शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी (इंचार्ज प्रधानाध्यापक) ने किया। सहायक अध्यापक अभिषेक, अनुपम, उमा, तथा अनुदेशक श्वेता, ज्योति, अलका, सुनील सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। मीना दिवस पर बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए और बालिकाओं के आत्मविश्वास, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। ब्लॉक के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में यह दिवस धूमधाम से मनाया गया।
फोटो – जन्मदिवस मनाते अध्यापक व छात्र
