महेवा में ब्लॉक स्तरीय कृषि मेला संपन्न, जैविक खेती अपनाने का किसानों से किया गया आह्वान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
स्थानीय विकास खंड परिसर में कृषि विभाग के संयोजन में ब्लॉक स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपकृषि निदेशक आर एन सिंह मौजूद रहे वहीं कृषि मेला को पूर्व उद्यान अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ,कृषि वैज्ञानिक प्रकाश नारायण त्रिपाठी , कृषि विशेषज्ञ विपिन कुमार ,गौरव कुमार सहित सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास प्रवीण कुमार शाक्य , सहायक विकास अधिकारी कृषि हर्ष कुमार एवं वी टी एम सत्यपाल सिंह ने भी संबोधित किया ।
वहीं मेले को सफल बनाने में राजकीय बीज भंडार प्रभारी बृजेंद्र कुमार ,हरियोगेंद्र सिंह ,चंद्र शेखर ,राघवेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में आए उपकृषि निदेशक डॉ आर एन सिंह ने किसानो से जैविक खेती को बढ़ावा देने सहित दवाओं का कम से कम प्रयोग करने ,हरी खाद तथा गोबर की खाद को बढ़ावा देने का आवाहन किया वहीं कृषि वैज्ञानिक श्री त्रिपाठी ने किसानो को उन्नति शील एवं प्रगति शील खेती के बारे में बताया वही वीं टी एम सत्यपाल सिंह ने लोगों को कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी में फसलों के बचाव के लिए आवश्यक प्रयोग करने के बारे में प्रकाश डाला।
समापन करते हुए खंड विकास अधिकारी श्री त्रिपाठी ने किसानो से आवाहन किया कि वह आज कृषि विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बातों को मानने सहित उन पर अमल करने तथा जिनकी फैमिली आई डी नहीं है उन्हें हर हाल में आई डी बनबाने का आवाहन किया आए हुए सभी किसानों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक सहायक विकास अधिकारी कृषि हर्ष कुमार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वहीं डिप्टी डायरेक्टर सिंह द्वारा दर्जन भर से अधिक किसानों का सम्मान किया गया गोष्ठी में महिला किसानों एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही वही स्वयं सहायता समूह ,पंचायती राज विभाग ,कृषि विभाग ,सहकारिता विभाग ,विकास विभाग आदि के स्टाल भी लगाए गए ।
कृषि मेले में दो सैकड़ा से अधिक महिला पुरुष किसानों ने भागीदारी की जिनमें मुख्य रूप से पूर्व प्रधान बृज किशोर शाक्य ,पूर्व प्रधान केदार नाथ गुप्ता ,राजू यादव ,ध्यान सिंह यादव ,राजबहादुर ,शिव जी तिवारी ,सुखदेव चौबे ,सत्यनारायण त्रिपाठी ,टीकाराम पाल ,सतीश पांडेय ,संतोष शर्मा ,ओमदत्त तिवारी ,रामाधार ,प्रिया कुमारी ,रामजनकी ,निशा आदि मौजूद रहीं ।
वहीं स्वयं सहायता समूह की अनुपमा देवी एवं क्लस्टर प्रबंधक प्रिया तिवारी द्वारा स्वनिर्मित पदार्थों के स्टाल की अतिथियों ने तारीफ की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *