मकर संक्रांति पर खिचड़ी और चाय का हुआ वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मोहल्ला सब्जी मंडी स्थित द कैफे आनंद मार्केट में सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी व व्यवसायी राजू गुप्ता, वत्सल गुप्ता और रजत पोरवाल दऊ के सहयोग से खिचड़ी, धनिया-आलू और गर्म चाय का वितरण किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचने लगे और सभी ने प्रसाद रूप में खिचड़ी ग्रहण की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। ठंड के मौसम में गर्म खिचड़ी और चाय पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। आयोजन स्थल पर सेवा भावना और भाईचारे का वातावरण बना रहा। स्थानीय दुकानदारों और समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस मौके पर राजकमल गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा करने का संदेश देता है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और गरीब व जरूरतमंद वर्ग को राहत पहुंचाते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए आयोजनकर्ताओं और सहयोग करने वाले सभी लोगों की सराहना की।

आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजकमल गुप्ता, वत्सल गुप्ता, दलवीर सिंह फौजी, दरविंदर सिंह, गोविंद माहेश्वरी, सभासद पम्मी यादव, शिवेंद्र जी (नगर प्रचारक, आरएसएस), पवन यादव, सीटू गुप्ता, विजय भाटिया, पुनीत पोरवाल, आकाश गुप्ता, पंकज महाराज, दिलीप सिंह (स्नेहा लेडीज टेलर) और मोहित पोरवाल प्रमुख रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य लगातार करते रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *