भारत विकास परिषद ने निभाई जिम्मेदारी, द्वितीया तिथि पर भोग प्रसाद वितरण किया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम पर चल रहे 9 दिवसीय दुर्गा महोत्सव में मंगलवार को भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना ने द्वितीया तिथि के अवसर पर एक दिन का भोग प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी निभाई।

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. राजेश नारायण दुबे, शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, गतिविधि संयोजक संस्कार सुनील दीक्षित कुक्कू, देवेन्द्र पोरवाल, कामिनी पोरवाल, इंजीनियर विनोद पोरवाल, रत्ना पोरवाल, अशोक पोरवाल, राजेश कुमार तिवारी, ललित पाल, सुमन पोरवाल, रज्जू विहारी, अरुण मुखिया, हर्ष दुबे सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गणेश, गौरी, मां भगवती दुर्गा, महिषासुरमर्दिनी, मां शैलपुत्री व मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर भोग प्रसाद अर्पित किया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित विशाल आरती में सभी सदस्यों ने सहभागिता की और प्रसाद वितरण किया।

मंदिर के मुख्य ट्रस्टी श्याम सुंदर चौरसिया एवं परिषद के सम्मानित सदस्य आशुतोष चौरसिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री चौरसिया ने इस पुनीत कार्य के लिए परिषद की सराहना की। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए 1000 से अधिक भक्तों ने आरती व भोग प्रसाद में हिस्सा लिया। नगर में प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि महोत्सव भव्य और विशाल स्तर पर सम्पन्न होता है और इस बार भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *