भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर दिलाई जीत,यह जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित-सूर्यकुमार यादव

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

जीत के बाद T20 एशिया कप क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने कहा हम सभी पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ है। हम सभी पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं पीड़ित परिवारों के साथ हमारी एकजुटता,आज की जीत सुरक्षा बलों और पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित की व श्रद्धांजलि दी
टॉस के समय भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया। मैच जीतने के बाद भी किसी भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया सभी खिलाड़ी, बिना हाथ मिलाये ही पवेलियन चले गए।

आपको बता दें टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तानी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए थे उसकी तरफ से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2 – 2 विकेट मिले हार्दिक पांड्या तथा वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिला वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्या की 47 रनों की नाबाद पारी की बदौलत यह लक्ष्य 15.5 ओवर और 7 विकेट शेष रहते हुए बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन की धुआंधार पारी खेली वहीं तिलक वर्मा ने भी 31 रनों की उपयोगी पारी खेली
पाकिस्तान की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज सैम अयूब रहे जिन्हे 3 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *