भरथना स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

ब्रजेश पपोरवाल पोरवाल-एडीटर-&चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा भरथना के प्रतिनिधियों ने रविवार की सुबह करीब पौने नौ बजे रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर भूप सिंह पटेल को सौंपा। ज्ञापन में 14113/14114 लिंक एक्सप्रेस का भरथना स्टेशन पर पुनः ठहराव किए जाने की मांग की गई।

परिजनोंने बताया कि कोरोना महामारी से पूर्व यह ट्रेन भरथना स्टेशन पर रुकती थी, लेकिन उसके बाद से इसका ठहराव बंद कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गायत्री परिवार से जुड़े परिजन हरिद्वार स्थित शांतिकुंज की नियमित यात्रा करते हैं और इस ट्रेन का ठहराव उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2026 में गायत्री परिवार की सह-संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष होने के कारण शांतिकुंज का महत्व और भी बढ़ गया है, जिससे यहाँ से यात्रियों का आवागमन भी बढ़ेगा। ऐसे में भरथना स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस का ठहराव बहाल करना पूरे क्षेत्र की जनता के हित में आवश्यक कदम होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्ण कुमार यादव, डॉ. इन्द्रपाल सिंह, कमलेश यादव, देवाशीष चौहान,रवि पोरवाल,रीतेश सिंह, मोनू गुप्ता, अनमोल त्रिपाठी, शिवांग त्रिपाठी, आनंद शर्मा, सुरेन्द्र यादव, राम बिहारी समेत दो दर्जन से अधिक नगर के समाजसेवी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फोटो – स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते नगरवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *