भरथना में आकाशीय बिजली से 08 एमवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, 6000 उपभोक्ता प्रभावित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। चकवाती तूफान ‘मोंथा’ के चलते बीते तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनपद में बिजली व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसी कड़ी में 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि को तेज गर्जना और आकाशीय बिजली (बज्रपात) 33 केवी लाइन पर गिरने से 33/11 केवी उपकेंद्र भरथना में स्थापित 08 एमवीए का विशाल परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे से फीडर नंबर 02 व 03 की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब 6000 उपभोक्ता अंधेरे में डूब गए। क्षेत्र के कई मोहल्लों और गांवों में बिजली न आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में अवर अभियंता नीरज कुमार ने दिनांक 29 अक्तूबर 2025 को उपजिलाधिकारी भरथना को पत्र भेजकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि भारी वर्षा और बज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी वजह से आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। उपखण्ड अधिकारी दिलीप कुमार साहू ने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि क्षतिग्रस्त 08 एमवीए परिवर्तक का सत्यापन शीघ्र कराया जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *