बीमारी से जूझते हुए सद्दम सिंह राजपूत का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा (इटावा)।महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के ग्राम ढकाताल निवासी सद्दम सिंह राजपूत (बाबा जी), उम्र लगभग 68 वर्ष का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, मृतक के पुत्र मनोज राजपूत ने बताया कि सद्दम सिंह राजपूत लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में परेशानी रहती थी। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।
निधन की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवाब सिंह राजपूत, पूर्व प्रधान सुभाष यादव, योगेंद्र सिंह राजपूत, मनोज राजपूत, शिवम राजपूत, जितेंद्र राजपूत, सतेंद्र राजपूत, समाजसेवी विमल राजपूत, सोनू पाल, सौरभ पाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *