परशुराम सेवा समिति की बैठक 12 अक्तूबर को इकदिल में

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक 12 अक्तूबर दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में होगी । उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा, विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बैठक में संगठन की आगे की गतिविधियों पर चर्चा की जायेगी साथ ही सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया जायेगा l उन्होंने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *