ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर सात लाख रूपए लेने के बाद माँगने पर गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला पीड़ित ने नामजद के खिलाफ थाने में दर्ज कराया।. इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के इंद्रा विकास कॉलोनी आईटीआई चौराहा निवासी अवनीश कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने भरथना कस्वे के मोहल्ला यादव नगर निवासी शैलेन्द्र यादव पर आरोप लगाया है कि हिंदुस्तान यूनीलीवर कम्पनी लिमिटेड में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रूपए लिए थे काम ना होने पर जिसकी शिकायत मैंने 12 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहाँ प्रार्थना पत्र देते हुए की थी।. जिसका पता शैलेन्द्र यादव को चलते ही उसने मुझे 13 अगस्त को फ़ोन किया और आग बबूला होकर भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग मेरे पास है।. कुछ दिनों बाद जब मैं भरथना अपने रिश्तेदारों के यहाँ आया तो शैलेन्द्र ने अपने घर बुलाकर मेरे साथ मारपीट की।. पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।.
