नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा क्षेत्र के पीपरीपुर गांव में नवरात्रि महापर्व की शुरुआत आस्था और उल्लास के बीच हुई। पहले दिन सोमवार को विधिविधान के साथ कलश स्थापना के बाद भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पूरे गांव में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे और भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

गांव की गलियों से होते हुए निकली शोभायात्रा में 9 पवित्र कलश शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने माथे पर चुनरी बांधकर और हाथों में ध्वज लेकर माता रानी के जयकारे लगाए। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं तो बच्चे और युवक ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम आयोजक आशु दुबे ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिदिन शाम 7:30 बजे माता रानी की आरती होगी, जिसमें सभी श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से गांव में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। कलश शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा और माता रानी के जयकारों से गांव का कोना-कोना गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *