ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: आज आयोजित पीसीएस परीक्षा के दौरान कस्बे में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए भरथना थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ एस.ए.वी. इंटर कॉलेज तथा जन सहयोगी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और परीक्षा कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों से परीक्षा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और सभी से शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे दिन दोनों केन्द्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
