तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूधिया गंभीर घायल, हालत नाजुक

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इटावा-कन्नौज हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दूध सप्लाई करने जा रहे साइकिल सवार दूधिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस के कर्मियों ने त्वरित सहायता पहुंचाते हुए घायल को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, भरथना के राजागंज निवासी रवि कुमार (40) पुत्र नत्थू सिंह प्रतिदिन की भांति दूध देने के लिए साइकिल से बंधारा गाँव से भरथना की ओर आ रहा था। सुबह बंधारा गांव के समीप हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

इसी दौरान इटावा की दिशा से आ रही सरकारी एम्बुलेंस में मौजूद कर्मी रामपाल और सत्येंद्र की नजर सड़क पर पड़े घायल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस रोककर रवि को भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फोटो – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद घायल व परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *