जीएसटी सुधारों की जानकारी देकर पूर्व विधायक ने किया व्यापारियों से संवाद

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर के मुख्य बाजार सब्जी मंडी में रविवार को पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारी बंधुओं को जीएसटी काउंसिल द्वारा लिए गए NextGenGST से जुड़े ऐतिहासिक निर्णयों से अवगत

पूर्व विधायक ने कहा कि जीएसटी में सुधार से न केवल व्यापारियों को सुविधा मिलेगी बल्कि कारोबार और पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने दुकानदारों को पत्रक भेंट कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करने का आग्रह किया और सभी से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विमल पोरवाल ‘बंटी’, हरिओम दुबे, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, बॉबी पोरवाल, अरुण बघेल, इमरान खान, गिरीश शुक्ला, प्रदीप सविता, रवि भूषण शर्मा, देवाशीष चौहान, टिंकू गुप्ता, अविरल दुबे, शिवम गुप्ता, सौरव मिश्रा छोटू सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *