चार दिन की मासूम के साथ मां को सड़क पर फेंक कर भागे ससुरालीजन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल में शनिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चार दिन की नवजात मासूम के साथ उसकी मां को ससुरालीजन मायके के पास फेंककर भाग गए। उक्त दृश्य देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

जानकारी मिलते ही पीड़िता के मायके के परिजन दौड़ते हुए पीड़िता के पास पहुंच और उसे घायल अवस्था में देख आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले गए।

पीड़िता रूबी उम्र 22 वर्ष पत्नी दीपू ने बताया कि मेरी शादी करीब दो वर्ष पूर्व रामलीला रोड एरवाकटरा निवासी दीपू पुत्र श्रीकृष्ण के साथ हुई थी। चार दिन पूर्व मैंने एक बच्ची को जन्म दिया था। बीते शुक्रवार की रात भर मेरे ससुरालीजन मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करते रहे। शनिवार की सुबह करीब11 बजे मुझे एक कार में डालकर ससुराल से भरथना थाना के मोहल्ला व्रजराजनगर नगर स्थित मेरे मायके में लेकर आए। जहां मेरे ससुरालीजनों ने मेरे घर के कुछ ही दूरी पर स्थित मिडिल स्कूल में मुझे मेरी 4 दिन की नवजात मासूम के साथ घायल अवस्था में फेंक दिया।

पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने पूरी रात बेरहमी से मारपीट की है इसके बाद पीड़िता तथा उसकी चार दिन की नवजात मासूम को घायल अवस्था में मायके स्थित घर के समीप छोड़कर ससुरालीजन मौके से फरार हो गए हैं।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस को उक्त मामले के संबंध में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *