घायल गाय का गौरक्षकों ने कराया उपचार

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।सड़क हादसे में घायल गाय का गौरक्षक दल के लोगों ने उपचार कराया और ग्रामीणों के सहयोग से उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। गौ रक्षक दल के जय प्रताप, राहुल मिश्रा, नितिन कुमार व अर्जित सहित अन्य सदस्यों ने पशु चिकित्सक की सहायता से गाय का प्राथमिक उपचार कराया। 

बताया गया कि लगभग एक सप्ताह पहले कार की टक्कर से गाय घायल हो गई थी, इलाज के अभाव में उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सूचना मिलने पर गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और तुरंत इलाज की व्यवस्था की।

ग्रामीणों ने भी उपचार में सहयोग किया और गाय को सुरक्षित स्थान पर रखवाया। गौ रक्षकों ने बताया कि घायल पशुओं की सेवा करना उनका दायित्व है और भविष्य में भी ऐसे कार्य लगातार किए जाएंगे। गाय के उपचार के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और गौ रक्षकों के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *