ग्राम पंचायत अधिकारियों का काली पट्टी बांधकर विरोध जारी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: ब्लॉक कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

नेताओं ने बताया कि शासन द्वारा बिना संसाधनों के पंचायत घरों पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया है, जिसे अधिकारी तानाशाही और अव्यावहारिक करार दे रहे हैं। इसी को लेकर पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी आक्रोशित हैं।

विरोध प्रदर्शन में अनुज यादव, विपिन कुमार, स्नेहलता, जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, अर्चना यादव, अवनीश, पंकज पाल, महेंद्र कुमार व अनुज श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *