ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना : थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप सर्विस रोड पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तथा एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद औरैया के नगला कले कुदरकोट निवासी उमाशंकर पुत्र भरत सिंह उम्र करीब 50 वर्ष ट्रैक्टर से जुताई करने के लिए गांव के ही रंजीत तथा अजय के साथ ट्रैक्टर के जरिए गांव के समीप नेविलगंज सर्विस रोड के किनारे स्थित खेतों की जुताई करने गए हुए थे। जुताई करने के बाद वापस लौटते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास नेविलगंज सर्विस रोड स्थित पुलिया पर चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों घायल हो गए। जिनमें से गंभीर रूप से घायल हुए उमाशंकर तथा अजय को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरस्पीडिंग के चलते यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर में फंसे लोगों को निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
फोटो – घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण
