कम्पाइन की चपेट में आने से किसान घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: खेत में धान कटा रहे किसान के कम्पाइन मशीन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए कस्वा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से गंभीर हालत होने के चलते इटावा रेफर कर दिया गया.

थाना क्षेत्र के गाँव चंदेठी के विनय यादव पुत्र अवधेश कुमार अपने खेतों में धान कटाने के लिए कम्पाइन मशीन ले गये थे जहां मशीन की एक खेत से दूसरे खेत में ले जाने के दौरान उसकी चपेट में आ जाने से वह घायल हो गये. जिन्हें परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल इटावा ले जाया गया. उक्त घटना में घायल विनय के कंधे तथा मुंह में चोट आई है. घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *