ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा की जिला कार्य समिति बैठक जिला महामंत्री रमेश यादव के आवास अशोकनगर इटावा पर जिला संरक्षक नरेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने एडवोकेट उपेंद्र यादव निवासी विजयनगर चौराहा को जिला विधिक सलाहकार बनाया गया । जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि एडवोकेट उपेंद्र यादव के संगठन में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की व्यापारिक समाज देश की रीड है । सबसे ज्यादा राजस्व व्यापारी समाज देता है आज देश-प्रदेश में व्यापारियों के हित की सरकार है व्यापारी वर्ग सुरक्षित है । प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की उन्होंने जमकर तारीफ की जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी जो व्यापारियों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं उनकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बनवारी लाल कंछल से करेंगे ताकि उनके प्रति कानूनी कार्रवाई की जा सके ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान जिला संरक्षक नरेश चंद्र यादव जिला महामंत्री रमेश यादव महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान संजू भैया जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा अतुल त्रिपाठी शरद बाजपेई नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप युवा जिला वरिष्ठ महामंत्री राघव यादव जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा सोमेश अवस्थी जिला मंत्री अनिल यादव बैटरी इन्वर्टर संगठन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा महिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा एडवोकेट अर्पण यादव कुणाल स्वर्णकार आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे
