उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने नुमाइश व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी इटावा से मुलाकात की

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने अपनी सम्मानित पदाधिकारियों जिला महामंत्री रमेश यादव महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष वीना चौहान अभिषेक दीक्षित अनवार हुसैन जिला मंत्री इश्तियाक कुरेशी जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा के साथ नुमाइश व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय इटावा से मुलाकात की जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने सैकड़ो व्यापारियों के साथ लिखित में जिलाधिकारी महोदय को व्यापारियों की समस्याओं को सौंपा जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने जिलाधिकारी को बताया कि दुकानदारों को अपनी पुरानी जगह पर ही दुकान मिले साथ ही अन्य समस्याओं के लिए भी जिलाधिकारी महोदय ने पूर्ण करने का आश्वासन दिया जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि व्यापारियों की प्रत्येक समस्या का में समाधान करूंगा नुमाइश में आने वाले व्यापारियों को हर सुख सुविधा देंगे किसी प्रकार की कोई व्यापारी को समस्या होगी उसके लिए हम एडीएम न्यायिक को भेज कर व्यापारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे
व्यापारियों से हर संभव सहयोग की बात की
इस अवसर पर मुलाकात करने वाले व्यापारियों में आसिफ भाई, वीरेंद्र कुमार, सौरभ शर्मा, अशोक कुमार, अली मोहम्मद, अंकित कुमार, बबलू जैन, वैभव गुप्ता, मु0 रशीद, मु0 नसीम आदि प्रमुख व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *