ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में खड़ी करीब एक एकड़ धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया. किसी तरह से मिल में काम रहे लोगों ने आग पर काबू पाया किन्तु तब तक दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी.

घटना भरथना कोतवाली के समीप नगला गुदे गाँव की है. जहां अज्ञात कारणों के चलते लगी आग ने कस्वा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी अरविन्द कुमार पुत्र दर्शन सिंह के खेतों में खड़ी करीब एक एकड़ धान की फसल को जलकार राख कर दिया. खेतों से धुंआ उठते देख मिल में काम कर रहे लोगों ने आग को बुझाया. सूचना पर पहुंची दमकल टीम भी आग बुझाने में जुट गयी. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका.
