नगर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

0-3248×1440-0-0-{}-0-12#

भरथना। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ABGP) ने शुक्रवार को नगर में नागरिकों के हित में बेहतर मूलभूत व्यवस्थाओं की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद भरथना अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू को ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने ज्ञापन में कहा कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों को बढ़ावा देने का कार्य करती है। नगर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। कई स्थानों पर सार्वजनिक मूत्रालय और शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। नागरिकों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है और जलापूर्ति के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। सुबह के समय कूड़ा करकट समय से साफ नहीं होता, जिस पर आवारा जानवरों के झुंड इकट्ठा होकर आए दिन हादसों का कारण बनते हैं और रास्ता भी जाम कर देते हैं। इसके अलावा नगर के बीचों-बीच एक सार्वजनिक पार्क का निर्माण भी अति आवश्यक है।

ग्राहक पंचायत ने मांग की कि नगर की इन मूलभूत समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव इंजीनियर हिमांशु गुप्ता, प्रान्त पर्यावरण प्रमुख अमित श्रीवास्तव, प्रान्त प्रचार प्रमुख एडवोकेट निशांत पोरवाल, ब्रजेश पोरवाल, दलविंदर सिंह, ऋषभ पोरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो – पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *