धनुषभंग प्रसंग ने खींचा जनसैलाब, समापन पर सहयोगियों का हुआ सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे के जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल मैदान में रविवार की रात 127वें श्री रामलीला महोत्सव का समापन भावनात्मक और भव्य दृश्य के साथ हुआ। देर रात तक चले धनुषभंग प्रसंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने ऐसा माहौल बना दिया कि दर्शक भोर तक मंच से नजरें नहीं हटा सके। तीखे व्यंग्य और कटाक्ष से भरे संवादों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

समापन अवसर पर श्री रामलीला कमेटी (रजि.) भरथना के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों—पत्रकारों, लाइट, साउंड, डीजे, टेंट, बैंड और डेकोरेशन प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी ने सभी से भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।
महोत्सव का औपचारिक समापन पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने किया। कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी और महामंत्री विनोद गोस्वामी ने श्री यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समापन कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, बंटी, विनोद यादव, विपिन यादव, अरविंद भदौरिया, सत्यप्रकाश यादव राजा, सुनील यादव, के.के. यादव, दीपक यादव, रानू यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कौशल, राजकुमार भारती, विनोद पटेल, उपाध्यक्ष प्रताप यादव, गिरीश शुक्ला, रवि पोरवाल छुन्नी और अवधेश सविता सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश यादव ‘राजा’ ने कुशलता से किया।
भोर तक चले इस सांस्कृतिक समापन समारोह ने एक बार फिर भरथना में रामभक्ति और परंपरा की गूंज को जीवंत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *