ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। कस्बे के मोहल्ला मोतिगंज में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मेडिकल की दुकान में अचानक काला नाग निकल आया। करीब तीन फीट लंबे सांप को देख दुकान मालिक और ग्राहक घबरा गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मी ने मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मेडिकल की दुकान पर अचानक काला नाग दिखाई देने से दुकान मालिक और ग्राहकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। तुरंत ही वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंचे वनकर्मी राजेश यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कुछ देर की मशक्कत के बाद काले नाग को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
फोटो – सांप का रेस्क्यू करते वनकर्मी
