जरूरतमंदों को ठंड से राहत, सपा नेताओं ने बांटे कम्बल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को वार्ड संख्या 6 के मोहल्ला संजय गांधी नगर स्थित श्रीरामलीला मंच पर कम्बल वितरण एवं पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठिठुरन भरे मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।

मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव की मौजूदगी में गरीब, मजदूर और असहाय लोगों के बीच जाकर उन्हें कम्बल वितरित किए। इस दौरान करीब आधा सैकड़ा जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल दिए गए।

सांसद दोहरे ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव आमजन के दुख-दर्द में साथ रही है और आगे भी सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है।

इस मौके पर वार्ड सभासद शिवा यादव, पवन यादव, रामपाल यादव, भानु यादव, विकास यादव, अमन सप्रा, अर्जुन सिंह, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीडीसी सर्वेश कठेरिया ने किया।
(फ़ोटो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *