ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना
कोतवाली परिसर में लंबे समय से लावारिस व सीज वाहनो वाहनों के निस्तारण को लेकर अब पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन–2 के तहत कोतवाली एवं थाना क्षेत्र में बरामद हुए लावारिस 11 व एमवी एक्ट में सीज किए गए 14 वाहनों की नीलामी आगामी 24 नबंवर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इटावा व उपजिलाधिकारी द्वारा नीलामी की अनुमति प्राप्त हो गई है। नीलामी में कुल 25 वाहन निस्तारण की सूची में शामिल किए गए हैं। सभी वाहनों का सत्यापन एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए अधिकारियों की एक टीम भी गठित की गई।
