एक पिलर वाले हनुमान जी मंदिर का सातवां स्थापना दिवस संपन्न, उमड़ा भक्तों का सैलाब

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।कस्बे के प्रसिद्ध ‘एक पिलर हनुमान जी मंदिर‘ का सातवां स्थापना दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को मीठे हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजक चमन पोरवाल ने बताया कि इस अनूठे मंदिर की स्थापना को सात वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है, यही कारण है कि स्थापना दिवस पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।इस मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर अनिल पोरवाल ,ओमकार पोरवाल, नरेश पोरवाल, रामजी शुक्ला, पंडित राजू शुक्ला, सतेन्द्र पोरवाल, दीपक पोरवाल, मोहन पोरवाल, नितिन पोरवाल, गिरजेश पोरवाल, वैभव पोरवाल, श्याम पोरवाल एवं सृजन पोरवाल सहित स्थानीय भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *